तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा आज सुबह पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। दलाई लामा राजधानी के बुद्ध स्मृति पार्क में आज आयोजित कार्यक्रम में आनंद बोधिवृक्ष के रोपन में शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हैं।
इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीती रात पार्क की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने बोधिवृक्ष के बीच में स्थापित भगवान बुद्ध की भूमि स्पर्श मुद्रा में स्थापित विशाल प्रतिमा का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने पूरे पार्क का भ्रमण कर वहां चल रहे कार्यों को देखा तथा अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए।
दलाई लामा पटना से सीधे गया जाएंगे, जहां वे कल से हो रही कालचक्र पूजा में शामिल होंगे। उनपर खतते को देखते हुए पटना व गया में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
Advertisements