पूर्णिया सिटी में परिवार के साथ रह रहे मधुबनी के एक टेम्पो चालक अजय कुमार मंडल (32) की हत्या कर शव को एमआईटी रामबाग के पास खाली जमीन में गाड़ दिया गया। सूचना पर पुलिस ने जेसीबी से लाश निकलवाई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पत्नी के बयान अज्ञात के प्राथमिकी की गयी है।
सदर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि गला रेतकर हत्या की गयी है। हत्या के बाद शव को जमीन में गाड़ दिया गया था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना 31 दिसंबर की ही बतायी जा रही है। खुलासा गुरुवार को तब हुआ जब बच्चों को खेलने के दौरान गंध लगी। बच्चों ने लोगों को जानकारी दी और पुलिस ने जेसीबी से लाश को निकलवाया।
शव की शिनाख्त उसके चाचा मिथिलेश मंडल और पत्नी निशा ने की। मधुबनी का अजय मंडल 8 साल पहले शादी करके पूर्णिया सिटी स्थित ससुराल में ही बस गया था। एक गैस एजेंसी का टेम्पो चलाकर परिवार चला रहा था। उसके दो बच्चे भी हैं। निशा ने पुलिस को बताया कि वह पूर्णिया सिटी स्थित आवास से 31 दिसंबर की साढ़े नौ बजे रात पार्टी में जाने की बात कहकर निकला था। देर रात वह लौटकर नहीं आया। 11.30 बजे रात तक उससे बातचीत हुई है।
इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। दूसरे दिन से खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 4 जनवरी को उसने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
पूर्णिया में आॅटो चालक की हत्या कर जमीन में गाड़ा शव।
Advertisements